हर सप्ताहंत यानि वीकेंड पर देखिए अपने देश को..दिल्ली को..क्योंकि दिल्ली में धड़कता है देश का लोकतंत्र..हर खबर सिर्फ खबर के तौर पर नहीं...समाज में उठती लहरों को देखिए..जानिए बदलते भारत के एक नए अंदाज को
Monday, December 27, 2010
प्याज के आंसू-जिम्मेवार कौन?
देश में प्याज के दामों ने लोगो के आंसू निकाल दिए हैं। कई घरों से तो क्या रेस्त्रांओं से भी प्याज लापता हो गया है। बारिश की वजह से होने वाली फसल की बर्बादी को हालांकि पवार साहब दाम बढ़ने का कारण बता रहे हैं। पर जरा ये बताने का कष्ट करेंगे कि देश में जमाखोरो ने जो प्याज बंद कर रखा है गोदामों में उनतक उनकी नजर क्यों नहीं पहुंचती। ऐसा क्या हुआ कि फसल बर्बाद होते ही दाम आसमान पर चढ़ गए। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सरकार शीला दीक्षित की अगुवाई में जमाखोरों को 24 घंटे पहले ही छापे की चेतावनी दे देती है। अब उसके बाद जमाखोर जैसे उनका इंतजार करते। सो 24 घंटे बाद दिल्ली सरकाकर को कोई जमाखोर नहीं मिला। धन्य है दिल्ली सरकार और धन्य हैं शरद पवार साहब।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment